मां से झगड़ा होने पर 'भाई' के घर रहने पहुंची 15 साल की बहन, उसने लूट ली अस्मत
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 15 साल की किशोरी जिसे अपना भाई मानती थी, उसी ने रेप की घटना को अंजाम दे डाला। घटना नोएडा के सेक्टर 49 थानाक्षेत्र की है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने किशोरी से रेप की बात स्वीकारी है।
मां से झगड़ा होने पर आई थी 'भाई' के घर
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़िता ग्रेटर नोएडा में अपनी मां के साथ रहती थी। कुछ समय पहले उसका अपनी मां से झगड़ा होने के बाद वह घर छोड़कर नोएडा भाग आई थी। वह बरौला गांव में अपने मुंहबोले भाई रोहित सूद के घर पर रहने लगी थी। दो दिन बाद ही रोहित ने उसके साथ रेप किया।
आरोपी ने स्वीकारी रेप की बात
इस मामले में पीड़िता ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार दोपहर को आरोपी रोहित सूद को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बलात्कार की बात स्वीकार की।
नोएडा: बॉस ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक किया यौन शोषण