प्रॉपर्टी के लिए 3 लाख में दी भाई की सुपारी, गोली मारकर की हत्या

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली क्षेत्र में प्रॉपर्टी के लिए एक भाई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपने अंधे भाई को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गांव के ही लोगों पर वादी बनकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी भाई व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

man killed his brother for property in greater noida

31 दिसंबर की शाम को दनकौर थाना क्षेत्र के मुतेना गांव के जंगलों में राशन डीलर धर्मवीर का शव खून से लथपथ मिला था। इस दौरान धर्मवीर के भाई हरवीर द्वारा गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था और बताया गया था कि यह लोग धर्मवीर से राशन कोटा लेना चाहते थे इसीलिए इन्हीं लोगों ने हत्या की है। पुलिस ने तीनों लोगों खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन जांच में जुटी रही। पुलिस ने जब गहन जांच की तो पता चला की हरवीर के द्वारा ही अपने भाई धर्मवीर की हत्या करी गई है।

एसपी ग्रेटर नोएडा रणविजय सिंह के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि प्रॉपर्टी की वजह से उसने अपने भाई की हत्या की थी। धर्मवीर की शादी नहीं हुई थी। वह अपनी प्रॉपर्टी बेचकर अन्य दो भाइयों को देना चाहता था, इसी डर से हरवीर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 3 लाख रुपए का लालच देकर धर्मवीर को मौत के घाट उतरवा दिया। इन लोगों ने धर्मवीर को गोली मारी और उसके शव को फेंककर गांव में आ गए। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+