Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्रेकअप के बाद रोज पॉर्न साइट पर एक्टिव रहता था शख्स, वजह जानकर प्रेमिका के उड़े होश

नोएडा। पश्चिम बंगाल के रहने वाले अर्घ चक्रवर्ती की मुलाकात ट्रेन में नोएडा की रहने वाली एक युवती से हुई। नंबर एक्चेंज हुए और बातचीत आगे बढ़ी। अर्घ चक्रवर्ती एक नामी कंपनी में मैनेजर था और एक लाख रुपए महीने की सैलरी पाता था। चार साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे, फिर अचानक किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और दोनों का ब्रेकअप हो गया। युवती ने दूसरी जगह शादी कर ली, लेकिन बदले की भावना ने अर्घ को अपराधी बना दिया। उसने अपनी पूर्व प्रेमिका का रिश्ता तुड़वाने और बदला लेने के लिए ऐसा काम किया जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अर्घ को पश्चिम बंगाल के बरुईपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बनाए

शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बनाए

नोएडा के फेज-3 थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि चार साल पहले उसका पश्चिम बंगाल के रहने वाले अर्घ चक्रवर्ती नाम के शख्‍स से अफेयर था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो, फोटो बना लिया। किसी कारण उनके संबधं टूट गए। इसके बाद शख्‍स ने महिला का अश्लील वीडियो और तस्वीर पॉर्न साइट पर बेच दी। साथ ही उसने महिला की वीडियो व फोटो को इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। पीड़िता को इस बात की जानकारी तब मिली जब उसके दोस्तों ने उसे पॉर्न वीडियो के लिंक भेजे। इसके बाद महिला ने फेज तीन थाना पुलिस में इसकी शिकायत दी।

पॉर्न साइट पर वीडियो बेचकर पैसा कमा रहा था आरोपी

पॉर्न साइट पर वीडियो बेचकर पैसा कमा रहा था आरोपी

इस दौरान महिला की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल साइट्स पर हर दिन अपलोड की जा रही थी। इसके साथ ही कुछ प्लेटफॉर्म पर वीडियो और फोटो बेचकर ई-वॉलेट से रकम भी ली जा रही थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो इसमें दो-तीन युवकों के नाम आए। इनमें एक नाम अर्घ चक्रवर्ती का भी था। आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल के बरुईपुर की थी। इसके बाद फेज-3 थाने की टीम पश्चिम बंगाल गई। कोलकाता से आरोपी को टीम लेकर वापस आई है। जांच में पता चला कि उसी ने वीडियो व फोटो पॉर्न साइट पर अपलोड की है। यहां आरोपी माता-पिता के साथ रहता है। पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाइल बरामद किया है। इसी मोबाइल में पीड़िता की अश्लील वीडियो और फोटो हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया गया है।

ट्रेन में हुई थी मुलाकात, फिर आगे बढ़ा रिश्ता

ट्रेन में हुई थी मुलाकात, फिर आगे बढ़ा रिश्ता

पुलिस ने बताया कि आरोपित और पीड़िता दोनों की मुलाकात कई साल पहले एक ट्रेन में हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया, इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। करीब 4 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने महिला की कुछ अश्लील फोटो वीडियो बहाने से मांगी। वहीं कुछ वीडियो और फोटो बनाई भी। यह बात भी सामने आई है कि आरोपी और उसके दोस्त एक सोशल साइट पर ग्रुप चैट भी करते थे, इसमें भी आरोपी ने कई बार महिला को जोड़ा। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो ब्रेकअप हो गया। फिर महिला की दूसरी जगह शादी हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+