नोएडा: घर के अंदर मिली युवक-युवती की लाश, कमरे में रोती मिली 8 महीने की बच्ची

नोएडा। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक युवक और युवती का शव घर के अंदर से बरामद हुआ है। दोनों के शवों के पास 8 महीने की एक बच्ची रोती हुई मिली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के पति-पत्नी होने की अभी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Recommended Video

    नोएडा: घर के अंदर मिली युवक-युवती की लाश, कमरे में रोती मिली 8 महीने की बच्ची
    man and woman found dead in noida

    7 जुलाई को यहां आए थे युवक युवती

    घटना सेक्टर-51 के होशियारपुर की है, जहां एक घर में युवक और युवती के शव बरामद हुए हैं। उसी कमरे में एक आठ माह की बच्ची भी रोती हुए मिली है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती बीते 7 जुलाई को ही इस घर में आए थे। आसपास के लोगों ने घर के अंदर से बदबू आने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची नोएडा पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। एसओ ने बताया कि कमरे से मिली बच्ची को देखरेख के लिए चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है।

    प्राथमिक जांच आत्महत्या का मामला

    पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच के मुताबिक ये आत्महत्या का मामला है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+