नोएडा इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात लगी भीषण आग
नोएडा सेक्टर 3 इंडस्ट्रियल एऱिया में देर रात भीषण आग लग गई। वरिष्ठ फायर अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, इसमे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। गौतम बुद्ध नगर चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि हमे रात 12.15 बजे जानकारी मिली की लोकपाल इंडस्ट्रियल एरिया में आग लग गई।
जानकारी मिलने के तुरंत बाद हम मौके पर पहुंचे। हमने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। रविवार होने की वजह से कंपनी बंद थी। लिहाजा आग लगने की वजह हमे नहीं पता चल सकी है। हमे कोई भी व्यक्ति इस घटना में घायल नहीं मिला है।
Recommended Video
नोएडा इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात लगी भीषण आग













Click it and Unblock the Notifications