ग्रेटर नोएडा में ऑक्‍सीजन प्‍लांट की शुरुआत, एक बार में 100 से अधिक बेडों को करेगा सप्‍लाई

नोएडा, मई 06: इटली के राजदूत विन्सेन्ज़ो डी लुका ने ग्रेटर नोएडा के आईटीबीपी रेफरल अस्पताल में गुरुवार को ऑक्सीजन प्‍लांट का उद्घाटन क‍िया। यह प्‍लांट एक समय में 100 से अधि‍क बेडों पर ऑक्‍सीजन की आपूर्त‍ि करेगा। मनोज सिंह रावत, एडीजी आईटीबीपी ने प्‍लांट स्थापित करने के लिए इटली के राजदूत को धन्यवाद दिया। बता दें, प्लांट केवल 48 घंटे के समय में अस्पताल में स्थापित किया गया है।

Italian envoy inaugurates oxygen plant at ITBP Referral Hospital in Greater Noida

इटली के राजदूत ने कहा कि 48 घंटे के अंदर आईटीबीपी के साथ हमारी टीम ने ऑक्सीजन उत्पादन मशीन बनाई है। यह भारत और इटली के बीच दोस्ती और एकजुटता का संकेत है। उन्‍होंने बताया कि यह प्‍लांट एक समय में 100 से अधिक बिस्तरों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर सभी जिलों के लिए 4,370 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ-साथ वेंटिलेटर भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके तहत हर सीएचसी में 20-20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+