बी चंद्रकला का फर्जी अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया पर किया आपत्तिजनक पोस्ट, केस दर्ज
Noida News, नोएडा। चर्चित आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला (b chandrakala) एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार कारण है उनके नाम से बना फर्जी सोशल साइट लिंक्डइन फर्जी अकाउंट। दरअसल, सोशल साइट लिंक्डइन पर आईएएस का फर्जी अकाउंट बनाकर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट वायरल होने के बाद बी चंद्रकला ने खुद मीडिया को इस बाबत अवगत कराया था कि यह उनका आधिकारिक अकाउंट नहीं है। इस कड़ी में अब उन्होंने नोएडा थाना सेक्टर 49 में शिकायत दर्ज करवाकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

लिंक्डइन पर बनाया फर्जी अकाउंट
जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने bukya chandrakala नाम से लिंक्डइन पर अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट पर बी चंद्रकला की फोटो लगाई गई है। इसके बाद उस पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। हैरानी की बात है कि साथ-दोस्तों के साथ देश के कई नामी आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों ने इसे चंद्रकला का असली अकाउंट समझा और उससे जुड़ गए। माना जा रहा है कि ये फोटो भी एडिट कर अकाउंट पर लोड की गई है।

अकाउंट से किया गया विवादित पोस्ट
कुछ दिनों बाद अकाउंट से आपत्तिजनक चीजें पोस्ट की जाने लगी तो उन्होंने प्रोफाइल पर ही आपत्ति जताई। लेकिन कोई असर ना पड़ने पर कुछ अधिकारियों ने इसकी जानकारी फोन कर बी चंद्रकला को दी। मामला संज्ञान में अकाने के बाद आईएस बी. चंद्रकला ने इसकी शिकायत गौतमबुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण से की। जिसके बाद उनकी शिकायत के आधार पर सेक्टर- 49 थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

चंद्रकला के नाम से बने अकाउंट से किया गया पोस्ट
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस अकाउंट को चंद्रकला का बताया गया है जबकि सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं कि ये उनका अकाउंट नहीं है। बी चंद्रकला का फेसबुक और ट्विटर अकाउंट वैरिफाइड है। इसी का हवाला देते हुए कुछ लोगों का कहना है कि ये चंद्रकला का नहीं बल्कि उनके नाम का इस्तेमाल कर किसी अन्य के द्वारा ऑपरेट किया जाने वाला ये अकाउंट फर्जी है।

अवैध बालू खनन केस में जांच का कर रहीं हैं सामना
आईएस बी चंद्रकला पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुई थीं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बी. चंद्रकला समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया था। हमीरपुर जिले में 2012 से 2016 के बीच हुए अवैध खनन के मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए उन्हीं 11 लोगों को आरोपी बनाया था जिन्हें सीबीआई ने आरोपी बनाया था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications