ग्रेटर नोएडा के युवक के फोटो को हैदराबाद कांड का आरोपी बताकर किया वायरल, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की फोटो किसी ने हैदराबाद दुष्कर्म व हत्याकांड का आरोपी बताते हुए शेयर कर दिया। फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी वैसे ही पीड़ित के होश उड़ गए। फोटो वायरल होने के बाद उसके फोन पर रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए। यही नहीं लोगों ने उस पोस्ट पर कई भद्दी-भद्दी गालियां भी दी हैं।

इस हरकत से परेशान होकर युवक ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में युवक ने बताया है कि चार दिसंबर को उसके दोस्त ने फोन कर उसे इस बात की जानकारी दी कि किसी ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
शर्मिंदगी के कारण युवक घर से भी नहीं निकल पा रहा है। किसी ने पीड़ित युवक की फोटो के साथ उसे हैदराबाद केस का आरोपी बताते हुए गाली देने की भी शिकायत की है। इसके बाद भी आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर कमेंट किया है। आरोप है कि जिस व्यक्ति ने फोटो वायरल किया है, उसकी फेसबुक पर आईडी संजय यादव के नाम से बनी हुई है। आरोपी की आईडी के लिंक आदि उपलब्ध कराकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान व खोजबीन की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications