नोएडा: हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित 7 लोग गिरफ्तार, बंधक बना शख्स बरामद
नोएडा। नोएडा पुलिस ने हनी ट्रैप (Honey Trap) गैंग का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों के कब्जे से पुलिस ने बंधक बने पीड़ित को भी सकुशल मुक्त कराया है। पुलिस ने बताया कि अपहरण के एक मामले में पुलिस ने गौतम बौद्ध नगर में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपहरण का मामला सामने आने के बाद मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था। जांच के बाद पूरा मामला हनी ट्रैप के रूप में सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने गिरोह के कब्जे से नोएडा के रहने वाले नसरत को सकुशल बरामद किया है। उनका मोबाइल फोन, गाड़ी, घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन व पीड़ित से लिए गये 20 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। दरअसल, नोएडा में रहने वाले तौसीफ ने पुलिस को गुरुवार को सूचना दी थी 13 जनवरी को उसके भाई नसरत के फोन पर कोई फोन आया था, उसे एफएनजी रोड पर बुलाया गया था। तौसीफ ने बताया कि गुरुवार की रात उनके पास फोन आया, जिसके बाद पता चला कि नसरत को गाजियाबाद के मुरादनगर में कुछ लोगों ने बंधक बनाकर रखा है। तौसीफ ने बताया कि किसी महिला के साथ रेप के फर्जी मामले में फंसाने और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने के नाम पर दो लाख रुपए की मांग की जा रही है।
पुलिस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने छापेमारी कर गाजियाबाद के मुरादनगर से पीड़ित को सकुशल बरामद कर लिया और गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मतीन, वकील, राशिद, इमरान, असरफ, रोशन और शबनम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 346, 323, 389/34 में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications