Greater Noida: घने कोहरे के कारण कंटेनर से टकराकर पलटी बस, एक की मौत कई घायल

Greater Noida News: दनकौर में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने एक बस कंटेर से कटराने के बाद पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, 15 से 20 लोग घायल हो गए।

Greater Noida News

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर में मंगलवार (20 दिसंबर) सुबह हादसा हो गया। यहां घने कोहरे की वजह से एक बस कंटेनर से टकराकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसे दनकौर क्षेत्र में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बस झांसी से होते हुए दिल्ली जा रही थी और 60 यात्री बस में सवाल थे। बता दें, जैंस ही बस गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची तो आगे चल रहा कंटेनर अचानक रुक गया। इस वजह से बस पीछे से कंटेनर से टकरा गई और पलटकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरी।

इस हादसे में करीब 15 से 20 लोग घायल हो गए और एक शख्स की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्सप्रेस-वे पर घटेगी वाहनों की रफ्तार
सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसे को रोकने के लिए वाहनों की स्पीड को कम किया जाएगा। इसके लिए आज नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल और यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 100 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+