VIDEO: मां को गाली देने पर युवक ने सगे भाई का गला चमचे से काट डाला
Uttar pradesh news, नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक युवक को उसी के भाई ने चमचा घोंपकर मार डाला। जो युवक मारा गया, उस पर अपनी मां को शराब पीकर गाली देने के आरोप मारने वाले युवक ने लगाए। मारने वाले युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्त में आने पर हत्यारे युवक ने कहा उसके भाई ने मां को गालियां दीं और वह शराब पी रहा था।

मामला बिसरख थाना क्षेत्र के तिगरी गांव का है। यहां शुक्रवार को मंगल नामक युवक का शव उसके घर में ही बरामद हुआ था। युवक की हत्या गला रेतकर की गई थी। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि मृतक युवक का भाई सुमेर घर से गायब था। शक होने पर पुलिस ने सुमेर की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने सुमेर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुमेर अपने भाई की हत्या किये जाने की बात कबूल कर ली।

पुलिस को सुमेर ने बताया कि 10 जनवरी की रात को वो अपने भाई मंगल के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान मंगल ने मां को गाली देना शुरू कर दिया। उसने गाली देने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। गुस्से में उसने मंगल को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने धारदार चमचे से उसके गले पर वार कर दिया। जिससे उसका गला कट गया, अधिक खून बहने की वजह से उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद वह उसके शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। एसएसपी गौतमबुद्धनगर वैभव कृष्ण का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आरोपी को आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications