ग्रेटर नोएडा: इनामी बदमाश ने किया था 55 वर्षीय दलित महिला से रेप, गिरफ्तार

नोएडा, 13 अक्टूबर: ग्रेटर नोएडा के जेवर में 55 वर्षीय दलित महिला से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी इनामी बदमाश है, जिसके सिर पर 25 हजार रुपए का इनाम था। डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी महेंद्र को बुधवार की दोपहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस तीन दिन के अंदर ही कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल करेगी। इस मामले में सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत से करवाने के लिए अपील की जाएगी। इस बीच, पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है।

greater noida dalit woman misdeeds case main accused arrested

डीसीपी ने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला प्रशासन ने पीड़ित महिला को ढ़ाई लाख रुपए की शुरुआती आर्थिक मदद दी है। उन्होंने बताया कि महिला का ऑपरेशन सफल हो गया है। उसकी हालत में सुधार है। डीसीपी ने बताया कि आज उन्होंने जिला अस्पताल में जाकर महिला से बातचीत की और कहा कि फॉरेंसिक टीम की सहायता से घटना में कितने लोग शामिल थे, इसकी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य सहित खून के नमूने, पीड़िता के कपड़े, चप्पल और घास को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है।

बता दें, थाना जेवर क्षेत्र में रहने वाली एक दलित महिला शनिवार को खेत में घास काटने गई थी। तभी वहां गांव के रहने वाले महेंद्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर महिला को दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। बदमाशों ने विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी भी की, जिससे उसके अंदरूनी अंगों में गंभीर चोट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+