बड़ा हादसा : तीन वाहनों की आपस में टक्कर से ट्रक पलटा, एक की मौके पर मौत और दो गंभीर
Eastern Peripheral Expressway accident : तीन वाहनों का आपस में एक्सीडेंट हो गया। जानकारी अनुसार इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई है तो वहीं दो अन्य ट्रक और कैंटर के चालक गंभीर रूप से घायल हैं।

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमे तीन वाहनों का आपस में एक्सीडेंट हो गया। जानकारी अनुसार इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई है तो वहीं दो अन्य ट्रक और कैंटर के चालक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए दादरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
ट्रक और एक कैंटर में भिड़ंत
बता दें कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह करीब 4 बजे तीन वाहन जिनमें दो ट्रक और एक कैंटर आपस में टकरा गए। यह हादसा कासना से दादरी की तरफ आ रहे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चक्रसेनपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे में एक ट्रक चालक गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक और अन्य ट्रक में कैंटर के चालक अमरपाल व सुनील को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को सीएससी दादरी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आपको बताते चलें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद एक ट्रक रोड पर पलट गया। जिससे एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को साइड में कराया और यातायात को सुचारू कराया। वहीं पुलिस ने मृतक ड्राइवर का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Recommended Video

ट्रक चालक की मौके पर मौत
दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह तड़के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक और एक कैंटर का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वही मृतक ड्राइवर के शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक ड्राइवर के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications