Greater Noida: जिसे कहती थी फूफा, उसी के घर में रखे बैग में मिला 2 वर्षीय मासूम बच्ची का शव

जिस इंसान को एक 2 वर्षीय मासूम फूफा कहती थी, उसी के घर के अंदर से एक बैग में से उसकी लाश बरामद हुई है। नोएडा की इस दिल दहला देने वाली घटना ने आसपास के सभी लोगों को हिलाकर रख दिया है।

Greater Noida 2 year old girl who went missing dead body found in neighboring house in a bag

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव से 2 दिन पहले एक 2 वर्ष की मासूम बच्ची गायब हो गई थी। 48 घंटे बाद पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में बच्ची की लाश बरामद हुई है। बच्ची की लाश एक बैग में रखी हुई थी ।आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Greater Noida 2 year old girl who went missing dead body found in neighboring house in a bag

2 दिन पहले गायब हुई थी मानसी
बता दें कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव में शिवकुमार की 2 वर्ष की मासूम बेटी मानसी शुक्रवार को अचानक से गायब हो गई। उन लोगों के द्वारा आस पड़ोस में पूछा गया और फिर कई जगह पर तलाश किया गया, लेकिन बच्ची की कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली और बच्चे की तलाश में जुट गई।

Greater Noida 2 year old girl who went missing dead body found in neighboring house in a bag

पड़ोस के घर में रखे बैग में मिला शव
वहीं रविवार की दोपहर देवला गांव के ही लोगों ने बताया कि पड़ोस के एक घर से बदबू आ रही है और बाहर से घर का ताला लगा हुआ है। जिसके बाद सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जब कमरे में जांच-पड़ताल की तो पाया कि एक बैग में मासूम बच्ची का शव रखा हुआ था। जिस बच्ची को पिछले 48 घंटे से ढूंढ रहे थे, उस बच्ची की लाश उस बंद कमरे में एक बैग में रखी हुई थी।

Greater Noida 2 year old girl who went missing dead body found in neighboring house in a bag

घर से बदबू आने से खुला राज
पूछताछ में पता चला कि बलिया के रहने वाले राघवेंद्र का यह घर है जो कि शिवकुमार के बिल्कुल पड़ोस में है। जब से बच्ची गायब हुई तभी से राघवेंद्र उस बच्ची को इन लोगों के साथ तलाश कर रहा था लेकिन अचानक से दोपहर में वह यहां से गायब हो गया। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Greater Noida 2 year old girl who went missing dead body found in neighboring house in a bag

Recommended Video

      निकाय चुनाव की अंतिम सूचि जारी,जानिए गौतमबुद्धनगर में किस दिन होगा मतदान

      आरोपी को कहती थी फूफा
      लोगों ने बताया कि शिवकुमार के पड़ोस में ही आरोपी राघवेंद्र अपने परिवार के साथ रहता था।लेकिन करीब 15 दिन पहले उसका परिवार यहां से बलिया चला गया था। लेकिन वह यही पर रह रहा था। जब से बच्ची गायब हुई तभी से वह भी इन लोगों के साथ ही घूम रहा था। लोगों ने बताया कि बच्ची उसको फूफा कहा करती थी। जब लोगों ने सूचना दी कि राघवेंद्र के घर में से बदबू आ रही है। उसी दौरान राघवेंद्र चुपके से गायब हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है और घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। शिवकुमार के मानसी के अलावा एक बेटा और है। आरोपी को पकड़ने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उसने बच्ची की हत्या किस वजह से की थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+