UP: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 नए केस, नोएडा से नहीं मिला कोई नया मरीज

नोएडा, 23 जुलाई: उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण होता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में महज 53 नए केस सामने आए हैं। सात जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं। 52 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना का एक भी नया केस सामने नहीं आया। गौतम बौद्ध नगर में भी गुरुवार को कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 28 हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि नोएडा प्रशासन ने पिछले तीन हफ्तों में एक भी मौत की सूचना नहीं दी है। जिले में मृतकों की कुल संख्या 466 है।

Gautam Buddh Nagar has not reported any fresh case in last 24 hours

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 53 नए केस

Recommended Video

    Corona Third Wave In India: Dr. Randeep Guleria ने लोगों को चेताया, बताए उपाए | वनइंडिया हिंदी

    उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को जानकारी दी कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए। विगत 24 घंटे में 56 लोग तथा अब तक कुल 16,84,286 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 2,34,139 सैंपल की जांच की गई है। प्रदेश में अब तक कुल 6,33,07,101 सैंपल की जांच संपन्न हुई है।

    प्रदेश में कोरोना के कुल 1028 एक्टिव मामले

    अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,95,308 क्षेत्रों में 3,58,62,658 घरों में रहने वाले 17,23,93,621 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। कोविड-19 से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 है। वहीं, प्रदेश में कोरोना के कुल 1,028 एक्टिव मामले हैं। इसके अलावा 942 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का काम लगाातार चल रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 4,66,477 वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। अब तक कुल 4,20,36,191 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+