दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नोएडा में रहने वाले दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर देर रात कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे उनके फ्लैट के शीशे टूट गए। घटना के समय घर में एसीपी की मां और बहन मजूद थीं। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को अपने कब्जे में लिया और जांच में जुट गई है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि गार्ड के मुताबिक, कई बार एक सिरफिरे को ब्लैक स्कार्पियो में घूमता हुआ देखा गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

firing on delhi police acp house in noida

नोएडा के सेक्टर 134 में स्थित जेपी कॉस्मॉस सोसाइटी के टावर के टॉप फ्लोर 17वीं मंजिल पर दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी अपने परिवार के साथ रहते है। देर रात नोएडा थाना एक्सप्रेस वे पुलिस सूचना मिली कि उनके घर पर किसी ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने बताया कि गार्ड द्वारा एक ब्लैक शीशे की स्कॉर्पियो से एक सिरफिरे को घूमता हुआ कई दिनों से नोटिस किया गया है। माना जा रहा है कि उसी ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर पर उनकी मां और बहन मौजूद थी।

पुलिस का दावा कि जल्द ही फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस किसी भी तरह से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी। वहीं, सोसाइटी के लोगों की मानें तो सोसाइटी के अंदर सिक्योरिटी नहीं है। पुलिस की पेट्रोलिंग भी नहीं होती और ना ही कोई सीसीटीवी कैमरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+