कैब ड्राइवर से महिला अधिकारी को हुआ प्यार, खुले ऐसे राज कि शादी के बाद भारी पड़ा यह रिश्ता
नोएडा। कहते है प्यार और जंग में सब जायज है। यही बात नोएडा की एक मल्टीनेशनल कम्पनी में सीनियर पद पर कार्यरत एक महिला और कैब ड्राइवर पर लागू हुई। बता दें कि महिला को घर से दफ्तर लाने और घर छोड़ने के दौरान कैब ड्राइवर से प्यार हो गया। दोनों की उम्र में करीब 15 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों ने शादी कर ली। अब महिला का पति उसे छोड़ना चाहता है। इसके खिलाफ महिला ने नोएडा के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, मल्टीनेशनल कम्पनी में सीनियर पद पर काम करने वाली 45 वर्षीय महिला ने 30 वर्षीय कैब ड्राइवर के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था। तब कैब ड्राइवर ने अपनी अमीरी-गरीबी का हवाला देते हुए शादी से इंकार कर दिया था, लेकिन बाद में उसने शादी के लिए हामी भर दी। उसके बाद दोनों ने धूमधाम से शादी की। महिला का आरोप है कि शादी के बाद जब उसके बच्चे नहीं हुए तब उसकी सास और पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
शादी के दो साल बाद महिला को यह भी पता चला कि उसका पति बदायूं में वाहन चोरी के मामले में भी शामिल रहा है। लूटपाट के मामले में भी उसे पकड़ा जा चुका है। बावजूद इसके महिला ने ड्राइवर पति का साथ नहीं छोड़ा। लेकिन, अब उसका पति उसे केवल इसलिए छोड़ना चाहता है कि उसके कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसके पति और उसकी सास ने उससे काफी पैसें ऐंठ लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications