क्रेडिट कार्ड- paytm में ऑफर बता लोगों से की करोड़ों की ठगी, 7 लोग गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने ऐसे 7 अंतर्राज्यीय ठगों के गिरोह को गिरफ्तार किया है जो पेटीएम पर कैशबैक का लालच देकर अब तक करोड़ों की ठगी कर चुका है। अब तक इन्होंने हजारों लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस ने इनके पास से 15 मोबाइल, एक लैपटॉप सहित 8000 की नगदी बरामद की है। वहीं, फरार अभियुक्त लाल सिंह और राजू की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

fake call center busted seven arrested in greater noida

ऑफर बताकर ऐसे करते थे ठगी

पुलिस की गिरफ्त में आए यह अभियुक्त थाना बिसरख क्षेत्र में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाकर पूरे भारत के राज्यों में लोगों से डेबिट, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम धारकों को कॉल कर रीवॉर्ड प्वाइंट रिडीम करें व पेटीएम में ऑफर बताकर उनसे कार्ड की गोपनीय जानकारी जैसे कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी प्राप्त कर उनके खाते का पेटीएम वॉलेट से पैसा अपने पेटीएम वॉलेट में ट्रांसफर कर निकाल लेते थे। जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए इस कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दो अभियुक्त फरार

एसपी क्राइम नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों दीपक, सुमित, रवि, संदीप, अभिषेक, अरविंद, मोनू को पुलिस ने कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर गिरफ्तार किया है। वहीं, इनके दो साथी लाल सिंह व राजू पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने इनके पास से 15 मोबाइल, एक लैपटॉप सहित 8000 की नगदी बरामद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+