ग्रेटर नोएडा: नाली विवाद में महिला समेत दो लोगों की हत्या, पुलिस बल तैनात

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती बैरंगपुर गांव में नाली को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

double murder in greater noida after minor dispute

नाली के पानी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, थाना दादरी क्षेत्र के नई बस्ती बैरंगपुर गांव में रहने वाले बिरेंद्र की पत्नी मीनू और विनीत की पत्नी अंजलि के बीच गुरुवार सुबह नाली के पानी को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़े में दोनों पक्षों के पुरुष भी शामिल हो गए। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे बरसे और फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से रविंदर, ब्रह्म सिंह तथा पड़ोस में रहने वाली महिला प्रेम घायल हो गए।

दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

डीसीपी के मुताबिक, घायल रविंदर और प्रेम की मौत हो गई। वहीं, ब्रह्म सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि विनीत और उसकी पत्नी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी सुंदर, ललित, अमित, गौरव, सत्ते, अनुज की पुलिस तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+