DMRC ने वायरल वीडियो को क्यों कहा डीपफेक, लड़कियों ने बताया सच
viral video: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो होली से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें दो लड़किया मेट्रो के अंदर फर्श पर बैठी कामुख तरीके से राम लीला फिल्म के 'अंग लगा दे रे..' गाने पर एक दूसरे पर अश्लिल तरिके से गुलाल लगाती नजर आ रही थी।
डीएमआरसी ने इस वीडियो को डिपफेक बताया था, लेकिन दोनों लड़कियों ने बताया कि यह वीडियो रियल है और इस वीडियो को रेड लाइन में बनाया गया था।

दिल्ली मेट्रो में होली खेलते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके बाद नोएड़ा के सड़कों पर एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो लड़कियां स्कूटी के बैक सीट पर बैठ कर फूहड़ डांस करती हुयी नज़र आ रही थी। जिस पर यूपी पुलिस ने-16 रजिस्ट्रेशन के चलते स्कूटी मालिक का 33 हजार रुपये का चालान काटा था।
डीएमआरसी ने एक बयान
वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो और उन लड़कियों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। जिस पर डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, "प्रथम दृष्टया, मेट्रो के अंदर इस वीडियो की शूटिंग की प्रामाणिकता भी संदिग्ध लगती है क्योंकि इस सामग्री को बनाने के लिए गहरी नकली (डीप फेक) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।"
दोनों लड़कियों ने बताया सच
आपको बता दें, दिल्ली मेट्रो और नोएड़ा के सड़कों पर जो वीडियो वायरल हुआ उसमें यही दोनों लड़कियां थीं। आजतक के बातचीत में उन्होंने रील्स बनाने की पूरी बात बताई है। लड़कियों का नाम प्रीति और विनीता है उन्होंने बताया, कि वो मेट्रो का ही वीडियो है। इसे रेड लाइन पर मेट्रो के अंदर शूट किया गया था।
हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं
तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था, साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। जिस पर स्कूटी का 33 हजार रुपये का चालान काटा था। मैं उत्तराखंड की रहने वाली हूं। प्रीति ने बताया कि वो केवल रील्स बनाने के लिए दिल्ली में रहती हैं। उनके पिता गरीब हैं, इसलिए वो पढ़ाई-लिखाई नहीं कर रही हैं और मेरे छोटे-छोटे भाई हैं। हमारी मदद करे, हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं, कि हम चालान का पैसा भर पाये।












Click it and Unblock the Notifications