यूपी चुनाव 2022 : अखिलेश यादव, जयंत चौधरी समेत 400 के खिलाफ नोएडा में केस दर्ज, जानिए क्यों?
नोएडा, 04 फरवरी: गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनके अलावा सपा के दादरी से उम्मीदवार राजकुमार भाटी, सपा के गौतम बुद्ध नगर प्रमुख इंद्र प्रधान और 400 अन्य लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर 3 फरवरी को दादरी में कोविड को देखते हुए चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का उल्लंघन करने का आरोप है।

चुनाव आयोग के कोविड दिशानिर्देशों का खुलेआम उल्लंघन हुआ
Recommended Video
दरअसल, 3 फरवरी की रात करीब 11 बजे अखिलेश यादव दादरी के लोहाली टोल प्लाजा पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी थे। ये लोग आधी रात के बाद नोएडा के पर्थला चौक पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मौजूद सपा समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजे, आतिशबाजी भी चलाई गई। इस तरह चुनाव आयोग के कोविड दिशानिर्देशों का खुलेआम उल्लंघन हुआ।
चुनाव आयोग की गाइडलाइन
बता दें, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया है। हालांकि, समीक्षा बैठक के बाद आयोग ने चुनाव रैलियों पर रोक को 11 फरवरी तक बढ़ा दिया है। हालांकि, आयोग ने अब 1000 लोगों के साथ सभा करने की अनुमति दे दी है। 500 लोगों के साथ इनडोर मीटिंग की भी अनुमति दी गई है। इसके अलावा 20 लोग घर-घर जाकर कैंपेन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications