'मुझे अपराधी साबित करना चाहती थी Abu Dhabi पुलिस', ग्रेटर नोएडा लौटे कारोबारी प्रवीण शर्मा ने कहा
Abu Dhabi से ग्रेटर नोएडा लौटे कारोबारी प्रवीण शर्मा ने कहा
Greater Noida: स्टील और सीमेंट कारोबारी प्रवीण शर्मा अपनी पत्नी के साथ स्विट्जरलैंड घूमने गए थे। इस दौरान अबू धाबी पुलिस ने प्रवीण शर्मा को हिरासत में ले लिया था। आखिरकार पांच दिन बाद अबू धाबी पुलिस ने प्रवीण शर्मा को छोड़ दिया और वो ग्रेटर नोएडा वापस लौट आए हैं। प्रवीण शर्मा की फ्लाइट शनिवार देर रात दिल्ली पहुंची। इस दौरान एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही लोगों ने प्रवीण शर्मा का स्वागत किया।
Recommended Video

दरअसल, अबू धाबी पुलिस किसी अपराधी की तलाश कर रही थी, जिसकी शक्ल और नाम प्रवीण शर्मा से मेल खा रहे थे। जिसके बाद अबू धाबी पुलिस ने प्रवीण शर्मा को हिरासत में लिया और उनकी पत्नी को वापस इंडिया भेज दिया था। इस दौरान अबू धाबी पुलिस ने प्रवीण शर्मा से पूछताछ शुरू कर दी थी। तो वहीं, इंडिया वापस आने के बाद कारोबारी की पत्नी ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई अपने पति की रिहाई की गुहार लगाई थी।
जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने अबू धाबी में भारतीय दूतावास से संपर्क किया है और विदेश मंत्रालय को भी पत्र लिखा था। जिसके बाद अबू धाबी पुलिस ने कारोबारी प्रवीण शर्मा को छोड़ने का फैसला लिया। शनिवार रात को प्रवीण शर्मा वापस इंडिया आ गए। इस दौरान उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया, पहले एक बार हिरासत में लेने के बाद वहां की सीआईडी ने मुझे छोड़ दिया मगर दूसरी बार फिर पकड़ लिया।
प्रवीण ने बताया कि उन्होंने मुझा वहां रात भर रोके रखा। मुझ पर दबाव डाला गया कि जो अधिकारी कह रहे हैं मैं स्वीकार करूं कि मैं कोई और हूं (अपराधी)। फिर किसी दूसरे शहर ले जाकर भी कई सवाल किए। मैं इस मामले में तत्काल कदम उठाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी का धन्यवाद करता हूं। वहीं, इस मामले में डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि अबू धाबी पुलिस को कोई गलतफहमी हुई थी, जिसके चलते पुलिस ने एयरपोर्ट पर प्रवीण शर्मा को हिरासत में ले लिया था।
प्रवीण शर्मा के परिवार द्वारा मामले से अवगत कराने के बाद हमने उनके पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य तमाम दस्तावेजों की जांच यहां करवाई और अब यह सारी जानकारी आबू धाबी में भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को भेज दी गई थी। अब वो वापस इंडिया आ गए है। वहीं, प्रवीण की वतन वापसी से उनका परिवार गदगद है।












Click it and Unblock the Notifications