एक्सप्रेसवे जीरो प्वॉइंट पर BKU की बड़ी बैठक आज, पुलिस फोर्स तैनात
भारतीय किसान यूनियन (BKU) आज एक्सप्रेसवे जीरो प्वॉइंट पर बड़ी बैठक कर रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों से किसान यहां पर पहुंच गए हैं। पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। DCP ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन की एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पर एक बैठक है। उनकी कुछ मांगे नोएडा प्राधिकरण और ज़िला प्रशासन से है। वे अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे। अलग-अलग क्षेत्रों से किसान यहां पर आए हैं। इसके लिए पुलिस तैनात है।

भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष पवन खटाना ने बीते 12 अक्टूबर को नोएडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में अफसरों ने महाघोटाला किया है। जिसके सबूत भारतीय किसान यूनियन के पास मौजूद हैं। इन सबूतों के आधार पर शुक्रवार 14 अक्टूबर को जीरो प्वॉइंट के नीचे महाघोटाले की पोल खोली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications