पति 'सौरव' को ढूंढती बंगलादेशी महिला 'Sonia Akhtar' पहुंची Noida, 1 साल का बच्चा भी साथ

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और नोएडा के सचिन का फैसला अभी हुआ भी नहीं है कि बंगलादेश से सोनिया अख्तर अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा के ही सौरव कांत तिवारी को ढूंढती हुई भारत आ पहुंची है। खास बात ये है कि वो खुद ही नोएडा पुलिस कमिश्नर कार्यालय न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंची है।

नोएडा पहुंची बंगलादेशी महिला
बता दें कि सोमवार को नोएडा पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बांग्लादेश की रहने वाली महिला सोनिया अख्तर शिकायत लेकर पहुंची है। उसका कहना है कि तीन साल पहले उसने नोएडा निवासी सौरव कांत तिवारी से लव मैरिज की थी। उसका दावा है कि उसका और सौरव का एक साल का बेटा भी है।

Bangladeshi women Sonia Akhtar reached Noida for husband Sourav with her 1 year old child

उसे छोड़कर भारत आ गया सौरव
दरअसल, सेक्टर-108 में नोएडा पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उसने बताया कि नोएडा निवासी सौरव कांत तिवारी से उसकी मुलाकात बांग्लादेश में हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर हो गया। फिर दोनों ने अपनी मर्जी से शादी भी कर ली। शादी के बाद दोनों को एक बच्चा हुआ। महिला का आरोप है कि बच्चा होने के बाद सौरव उसे और बच्चे को छोड़कर भारत आ गया।

Bangladeshi women Sonia Akhtar reached Noida for husband Sourav with her 1 year old child

पति नहीं रखना चाहता साथ, दूसरी शादी का लगाया आरोप
अब सोनिया का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन पति सौरव उसे अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है। उसने आरोप लगाया है कि उसके पति सौरव ने इंडिया आकर दूसरी महिला से शादी कर ली है। वहीं अब सोनिया आपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि भारत सरकार से उसे न्याय की आस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+