Andhra Pradesh: एलुरु जिले में ‘प्याज बम धमाका’, 3 की मौत, CCTV फुटेज में दिखा खौफनाक मंज़र
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक भयानक घटना हुई है जिसमें बाइक पर प्याज बम लेकर जा रहे युवकों के साथ एक विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें विस्फोट की भयावहता साफ दिखाई दे रही है।
इस हादसे पर लोगो ने कहा कि बाइक पर प्याज बम रखना एक बेहद खतरनाक और गैरकानूनी कार्य है। बाइक के गड्ढे में गिरने से बम में हलचल हुई और विस्फोट हो गया। बम को संभालते समय युवकों ने बेहद लापरवाही बरती। इस वजह से तीन युवकों की मौत हो गई, छह लोग घायल हुए।

प्याज़ बम धमाका के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के गवाहों से भी पूछताछ की जा रही रही है।
इस घटना के कुछ दिन पहले ही आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई पर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना भी बेहद दुखद था। इस हादसेसे लोगों को सबक लेना चाहिए कि हमेशा सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। कानून का उल्लंघन करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications