सिरफिरे आशिक़ ने नोएडा में बिल्डिंग से धक्का देकर ली युवती की जान, शव को लेकर बीच मार्किट से हुआ फरार
दिल्ली से सटे नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमे युवक ने एक 22 वर्षीय युवती को बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी जान ले ली। यही नहीं युवती की मौके पर ही मौत होने के बाद आरोपी युवती के शव को लेकर अस्पताल ले जाने के बहाने फरार भी हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुये आरोपी गौरव को फ़िलहाल पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक तरफ़ा प्यार में ली जान
बता दें कि पूरा मामला गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर 49 मेन मार्केट होशियारपुर का है। दरअसल आरोपी युवक और मृतिका दोनों लगभग 2 वर्ष पूर्व एक ही एलआइसी के एक ही आफिस में काम करते थे। जहां दोनो ने लगातार 5 वर्ष तक एक साथ काम किया था। दोनो एक साथ लिव इन में भी रहते थे। लेकिन किसी पूर्व में किसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया, जिससे लडकी कई माह से लडके से बात नही करना चाहती थी। परंतु अभियुक्त मृतका से मिलने का प्रयास करता रहता था। आज भी ग्राम होशियार पुर की शर्मा मार्केट की बीमा कम्पनी के आफिस में दोनो के बीच कहा सुनी हो गयी जिससे क्षुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा मृतका को तीसरी मंजिल के छज्जे से धक्का दे दिया।

शव को लेकर हुआ फरार
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 8 नवंबर को थाना सेक्टर 49 पर ग्राम होशियारपुर के स्थानीय व्यक्तियो द्वारा सूचना दी गई कि एक युवती जो लगभग 22-25 वर्ष के आसपास है, वह मेन मार्केट होशियारपुर में बिल्डिग से कूद गई गयी है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना सेक्टर 49 पुलिस जब मौके पर पहुंची तब पता लगा कि गौरव नाम का युवक जोकि उक्त लड़की से पूर्व से संपर्क में था ने मारने की नियत से धक्का दिया है तथा मृतका के शव को लेकर भाग गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी गौरव पुत्र बृहमपाल निवासी नया गांव थाना कोतवाली शहर बिजनौर' को शव सहित गाजियाबाद के पास से हिरासत में लिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर 49 पर एफआईआर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications