दिल्ली-एनसीआर में इनकम टैक्स रिटर्न भरना हुआ आसान
नई दिल्ली(ब्यूरो) अगर आप नौकरी पेशा हैं या फिर पेंशनभोगी है और दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए 24 से 31 अगस्त 2015 तक राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रत्यक्ष कर भवन में विशेष आर्ईटी रिटर्न काउँटर खोलने का फैसला किया है।
आप अपनी इनकम टैक्स रिटर्न प्रत्यक्ष कर भवन, सिविक सेन्टर, मिन्टो रोड नई दिल्ली में 24 से 31 अगस्त 2015 जमा करवा सकते हैं। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की अध्यक्ष श्रीमती अनीता कपूर आगामी सोमवार को इस शिविर का उद्घाटन करेंगी। ये विशेष काउंटर रिटर्न दाखिल करने के इच्छुक वेतन या पेंशन से आय वाले छोटे करदाताओं की सहायता के लिए खोले जाएंगे।
बता दें कि वित्त वर्ष 2014-15 के अनुरुप, आकलन वर्ष 2015-16 के लिए, उन लोगों के लिए आय की रिटर्न की ई-फाइलिंग करना अनिवार्य होगा, जिनकी आमदनी 5 लाख रुपये से अधिक है अथवा उनकी ओर से रिफन्ड का दावा किया गया है।
जानकारी मिली है कि विशेष काउंटर क्षेत्रवार ढंग से निम्नलिखित रूप से लगाए जाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बैंक कर्मचारी, स्कूल और कॉलेज के कर्मचारी)- ‘सी' ब्लॉक, ग्राउंड फ्लोर, सिविक सेन्टर, मिन्टो रोड नई दिल्ली।













Click it and Unblock the Notifications