Wrestlers Protest: पहलवान विनेश बोलीं, पुलिस के सभी अत्याचार सहेंगे, बृजभूषण बोले- अदालत पर पूरा भरोसा

जंतर-मंतर का wrestlers protest नई संसद के समक्ष 'महापंचायत' में बदलने वाला है। पहलवान vinesh phogat WFI Chief Brij Bhushan Singh के खिलाफ मोर्चा खोल रखी हैं। बृजभूषण ने नई संसद के बाहर विरोध न करने की अपील की है।

wrestlers protest

Wrestlrs Protest के बीच पहलवानों ने संसद की नई इमारत के बाहर महापंचायत आह्वान किया है। इसी के साथ गत लगभग दो महीनों में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और युवा महिला पलवानों की तकरार खत्म होने का कई उपाय नहीं दिख रहा।

अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चिंता और धरना-प्रदर्शन के बारे में पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली को बंद कर दिया है, लेकिन हम सभी से महिला पंचायत में भाग लेने का अनुरोध करते हैं ... हम बिना किसी हिंसा के पुलिस की तरफ से हुए सभी अत्याचार सहेंगे ..."।

डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश के बयान को लेकर कहा, 'मैं जांच और नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं। मैंने किसी कमेटी से सवाल नहीं किया। उनके (पहलवानों) बयान लगातार बदल रहे हैं।

बकौल बृजभूषण, मुझे अदालत और दिल्ली पुलिस की जांच पर भरोसा है...न्यायपालिका मेरे लिए जो भी फैसला देगी मैं उसका सम्मान करूंगा। मैं किसी भी फैसले के लिए तैयार हूं। उन्होंने पहलवानों से नई संसद के बाहर प्रदर्शन न करने की अपील भी की।

संसद की नई इमारत पर भी बोले बृजभूषण

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनकत तैयार हुए देश के नए संसद भवन की तस्वीरों पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, देश को नया संसद भवन मिलना गर्व की बात है। हालांकि, जब मैंने सुना कि पहलवान इसके पास अपना आंदोलन करना चाहते हैं तो मुझे दुख हुआ।

उन्होंने कहा, "मैं इन पहलवानों से आग्रह करता हूं कि मैं तैयार हूं, नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं।" सब कुछ के लिए तैयार हूं, लेकिन नई संसद का उद्घाटन हमारे लिए एक गर्व का क्षण है और उन्हें (पहलवानों) कोई बाधा पैदा नहीं करनी चाहिए। दुनिया को कोई गलत संदेश नहीं जाना चाहिए।

बकौल बृजभूषण "ये खिलाड़ी 18 जनवरी को आंदोलन पर बैठ गए। मैंने खेल मंत्रालय को लिखा कि मैं कुश्ती से अलग होकर जांच खत्म होने का इंतजार करूंगा। खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा दो जांच समितियां बनाई गईं।"

उन्होंने कहा कि पहलवान जांच पूरी होने से पहले ही धरने पर लौट आए। बृजभूषण ने कहा, पुलिस ने मुझसे छह घंटे तक पूछताछ की। मैंने कुछ नहीं कहा। इन खिलाड़ियों ने नार्को टेस्ट की मांग की। जब मैंने देखा कि खाप पंचायत के हमारे बुजुर्ग भी ऐसा ही चाहते हैं तब मैं सहमत हो गया।

बृज भूषण ने अपने बयान में सवाल भी किए। उन्होंने पूछा, 'मुझे और क्या करना चाहिए? मैं जांच, नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं। मुझे सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली पुलिस पर भरोसा है। ।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को सूचित किया कि पीड़ित महिला पहलवानों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के आवेदन में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट के दाखिल कि किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+