एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला क्रू को हुई थी नचाने की कोशिश, 5 विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई
पांचों विदेशी नागरिकों ने महिला से बदसलूकी तो की ही साथ ही उसे धमकाया भी। पीड़िता ने फ्लाइट के दिल्ली पहुंचते ही मामले की शिकायत की।
नई दिल्ली। सिडनी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से बदसलूकी, मारपीट और धमकाने के मामले में नया खुलासा हुआ है।
महिला क्रू से फ्लाइट में बदसलूकी
बताया जा रहा है कि इन नागरिकों पर महिला क्रू मेंबर को फ्लाइट में नाचने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। महिला क्रू से बदसलूकी के मामले में पांच विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने नशे की स्थिति में महिला क्रू से बदसलूकी की।
पैसा निकालने गई ट्रांसजेंडर से बैंक स्टाफ ने की बदतमीजी, मैनेजर से नहीं दिया मिलने
पांचों विदेशी नागरिकों ने महिला से बदसलूकी तो की ही साथ ही उसे धमकाया भी। पीड़िता ने फ्लाइट के दिल्ली पहुंचते ही मामले की शिकायत की।
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई। जिसके बाद आरोपी पांचों विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ एयरक्राफ्ट एक्ट के नियम 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
आईजीआई थाने में केस दर्ज
पकड़े गए पांचों विदेशी नागरिकों में तीन महिलाएं भी हैं। बताया जा रहा है कि पूरा मामला सिडनी से दिल्ली आ रही फ्लाइट संख्या 301 का है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में बदसलूकी और अभद्रता की शिकायत पीड़िता ने पीसीआर में काल करके भी की थी।
पुराने नोट आज आधी रात से बंद: पेट्रोल पंप और अस्पताल में भी नहीं होंगे जमा
पांचों नागरिकों की पहचान हो गई है। इनमें एक महिला न्यूजीलैंड की नागरिक है। एक महिला इटली की, एक आस्ट्रेलिया की नागरिक है। इनके अलावा पकड़े गए दोनों पुरुष आस्ट्रेलिया के नागरिक बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पकड़े गए सभी आरोपियों को हिरासत में रखा गया है। इन देशों के दूतावास को इस बारे में जानकारी दी गई है। जिससे इन पर आगे की कार्रवाई की जा सके।
एयर इंडिया के महिला क्रू से बदसलूकी, 5 विदेशी यात्रियों पर कार्रवाई
दोषी विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई की कवायद
बता दें महिला की शिकायत के बाद अधिकारियों ने दोषी यात्रियों की पहचान की और उन पर कार्रवाई का फैसला लिया। अधिकारियों ने उनके खिलाफ एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की।