केजरीवाल ने ऐसा क्या कह दिया कि महिलाएं हो गईं नाराज!
नयी दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनाने के बाद से आम आदमी पार्टी एक के बाद एक मुश्किलों में घिरती जा रही है। कभी पार्टी के मतभेद सामने आता है तो कभी पार्टी के पुराने साथी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाकर उनका साथ छोड़ रहे हैं। कभी पार्टी के लोग नाराज होते हैं तो कभी महिलाएं।

जी हां महिलाएं दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नाराज हैं। दरअसल महिलाएं केजरीवाल के एक संदेश से नाराज हैं। दरअसल महिला दिवस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसा संदेश दे दिया जिसका असर महिलाओं कुछ उल्टा ही हुआ।
उनके संदेश से महिलाएं खुश होने के बजाए नाराज हो गई। महिला दिवस के मौके पर अपने संदेश में केजरीवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और अपनी पत्नी को दे दिया, लेकिन उनके कैबिनेट में एक भी महिला को जगह नहीं मिलने से महिला एक्टिविस्ट ने इसे ढ़ोग करार दिया।
सोशल मीडिया पर एक्टिविस्ट कविता कृष्णन ने इसे ढोंग बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी की कैबिनट में तो कोई महिला शामिल ही नहीं है तो वह किस तरह से महिलाओं को स्पोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसा बयान देकर हजारों महिलाओं का अपमान किया है।












Click it and Unblock the Notifications