IGI पर लेडी स्‍मगलर गिरफ्तार, अंडरगारमेंट्स में छिपा कर ले जा रही थी सोना

 Woman hiding gold in undergarments arrested at IGI
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) से सोने की तस्‍करी करने की कोशिश कर रही एक युवती को गिरफ्तार किया गय है। इस युवती ने अपने अंडरगारमेंट्स में सोना छुपा रखा था। कस्‍टम के अधिकारी युवती से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।

कस्‍टम के आला अधिकारियों के मुताबिक तस्‍करी की आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने अपने अंतर्वस्‍त्र में सोने के बार छिपा रखे थे। कस्टम कमिश्‍नर नीता बुतालिया के अनुसार यह महिला मुसाफिर स्पाइस जेट की दुबई से आने वाली फ्लाइट एसजी-19 से टर्मिनल थ्री पहुंची थी।

बिना डिक्लेरेशन ग्रीन चैनल से गुजरने के बाद कस्टम अधिकारियों ने इस महिला को जांच के लिए रोका। जांच में इस महिला के अंडरगारमेंट्स से करीब 974.45 ग्राम सोना बरामद किया गया। बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25.02 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी महिला के खिलाफ कस्टम एक्ट की धारा 104 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+