दिल्ली फिर शर्मसार: महिला के साथ गैंगरेप, दो युवतियों को अगवा करने की कोशिश

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हौजखास इलाके में एक महिला ने जान-पहचान के तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोपी एक मंदिर में काम करने वाले बताए गए हैं, जहां एनजीओ चलाने वाली पीड़ित महिला का भी आना-जाना था। इस मामले में महिला की शिकायत पर हौजखास थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। उधर निजामुद्दीन इलाके में दो लड़कियों से बदसलूकी का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि ऑटो में जा रही दो लड़कियों को तीन लड़कों ने कार में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट शुरू कर दी गई। ऑटो ड्राइवर ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। ललित नाम के ऑटो ड्राइवर को घायल हालत में एम्स हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि लड़कियों के अपहरण की ये वारदात निजामुद्दीन थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस को कुछ पता नहीं चला।












Click it and Unblock the Notifications