नोएडा के लोगों ने क्यों खोला धोनी के खिलाफ मोर्चा?
नयी दिल्ली। पहले टी 20 विश्वकप में और अब आईपीएल में टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने नाम के नाम के चर्चे हो रहे हैं। हर तरफ धोनी की बातें हो रही है, लेकिन नोएडा के लोगों ने तो उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ट्विटर पर लोग उन्हें टारगेट बनाए हुए है।

क्या है मामला?
दरअसल धोनी रियल स्टेट कंपनी आम्रपाली के ब्रांड एंबेसडर है। लोग उनसे अपील कर रहे हैं कि वे इस बिल्डर का प्रचार करना बंद कर दें। इस बिल्डर से परेशान लोग चाहते हैं कि धोनी उस बिल्डर का विज्ञापन न करें। आपको बता दें कि आम्रपाली बिल्डर का हाउसिंह प्रोजक्ट काफी विलंब है।
लोगों ने कई बार आम्रपाली के मैनेजमेंट से गुहार लगाई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने टि्वटर पर धोनी और आम्रपाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों में इस बात का आक्रोश है कि माही ऐसे झूठे बिल्डरों के लिए विज्ञापन करते हैं। इसलिए लोग ट्विटर पर उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications