दिल्ली हाई कोर्ट के किस जज ने क्यों दिया इस्तीफा?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। दिल्ली हाई कोर्ट का जज बनना बहुत से कानून की दुनिया के लोगों ख्वाब होता है। पर दिल्ली हाई कोर्ट के जज ज्ञान प्रकाश मित्तल ने अपने पद से इस्तीफ देकर सबको चौंका दिया है।

उनके अपने पद को छोड़ने को लेकर कोई पक्की और पुख्ता वजह सामने नहीं आ रही है। मुमकिन है कि सरकार उन्हें किसी कमीशन का प्रमुख बना दे।
ज्ञान प्रकाश मित्तल को लॉ का गहन विद्यार्थी माना जाता है। आइये जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
- ज्ञान प्रकाश मित्तल हरियाणा से संबंध रखते हैं।
- उन्होंने हरियाणा के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उन्होंने एलएलबी में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
- ज्ञान प्रकाश मित्तल ने एक साल प्रेक्टिस करने के बाद दिल्ली ज्यूडिश्यल सर्विस को ज्वाइन कर लिया।
- वे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट भी रहे। वे रेंट कंट्रोलर रहे।
- उनका कुछ साल पहले दिल्ली हायर ज्यूजिशल सर्विस में प्रोमोशन हुआ।
- ज्ञान प्रकाश मित्तल को साल 201 में दिल्ली हाई कोर्ट का अतिरिक्त जज बनाया गया।
- ज्ञान प्रकाश मित्तल लॉ के अलावा बहुत से विषयों का निरंतर और गहन अध्ययन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications