जानिए कौन हैं विनोद कुमार बिन्नी, जिसने उड़ाई केजरीवाल की नींद

दिग्गज कांग्रेसी नेता एके वालिया को दिल्ली की लक्ष्मी नगर सीट से विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त देने विधायक बनें बिन्नी कौन हैं और उनका अबतक का राजनीतिक सफर कैसा रहा है इसके बारे में आपको बताते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शीला सरकार के मंत्री एके वालिया को बिन्नी ने करीब 8 हजार वोटों से हराया। बिन्नी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से एमए किया है। बिन्नी दल्लूपुरा वार्ड से दो बार निर्दलीय पार्षद का चुनाव भी जीत चुके हैं। उन्हें मोहल्ला सभाएं आयोजित करने का भी अनुभव है।
इससे पहले कांग्रेस के साथ काम कर चुके बिन्नी ने 2011 में जनलोकपाल आंदोलन में वक्त कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और आम आदमी पार्टी से जुड़कर नए सिरे से अपनी सियासी पारी शुरू की। नगर निगम में 34 साल की उम्र में पार्षद बनने का रिकॉर्ड बिन्नी के नाम रहा है।
बिन्नी के बारे में कहा जाता है कि वो अपने इलाके में उन चीजों को पहले से लागू कर रहे हैं जिन्हें आप अब दिल्ली के सामने पेश कर रही है। बिन्नी ने जनता से पूछ कर बजट बनाना और मोहल्ला सभा का आयोजन करना शुरु किया। बिन्नी अपने इलाके में खासे लोकप्रियता है, लेकिन आप ने बिन्नी को लक्ष्मीनगर से लड़ाया।
आम आदमी पार्टी में इनके योगदान की बात करे तो बिन्नी मीडिया में पार्टी की ओर से बहस में हिस्सा लेने वालों में प्रमुख रहे है। उन्होंने दिल्ली चुनावों के लिए जो कोर टीम बनाई थी बिन्नी उसका अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब पार्टी उनसे दूरी बना रही है।










Click it and Unblock the Notifications