दिल्‍ली में प्रदूषण कम करने के लिए शुरू हुआ विशेष जल छिड़काव अभियान, पर्यावरण मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण स्‍तर इतना बढ़ गया है कि लोगों का खुली हवा में दम घुट रहा है। दिल्ल्‍ली की एयर क्‍वालिटी में गिरावट के बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय से विशेष जल छिड़काव अभियान को हरी झंडी दिखाई।

delhi

पर्यावरण मंत्री ने बताया दिल्‍ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पूरी दिल्ली में विशेष पानी के छिड़काव के अभियान की शुरुआत की गई है। दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार के इस अभियान के तहत मंगलवार को दिल्ली केसभी 70 विधानसभाओं के लिए एन्टी स्मॉग गन रवाना हुई।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा

"दिल्ली में GRAP-4 के जो नियम हैं, जो प्रतिबंध लगाए गए हैं वे अभी जारी रहेंगे। बारिश का प्रभाव खत्म हो रहा है इसलिए पानी के छिड़काव पर हम बल देंगे। आज 12 बजे से इसपर हम अभियान भी शुरू कर रहे हैं।"

गौरतलब है किसोमवार की तुलना में मंगलवार को दिल्‍ली की हवा की क्‍वाीलिटी और खराब हो गई। दिल्‍ली में दिवाली की रात जहां दिल्‍ली में एक क्षेत्र में 999 एक्‍यूआई दर्ज थ्‍क्‍यज्ञ गया।

वहीं दिल्‍ली के 24 धटे की औसत एक्‍यूआई यानी एयर क्‍वालिटी का स्‍तर शाम 4 बजे को 397 दर्ज किया गया। दिल्‍ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पानी के छिड़काव की शुरूआत की। मंगलवार को शुरू हुए इस विशेष जल छिड़काव अभियान को गोपाल राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री ने कहा पानी छिड़काव अभियान के तहत सभी 70 विधानसभाओं के लिए एन्टी स्मॉग गन रवाना किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+