गुरु केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चेले विनोद कुमार बिन्नी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी विनोद कुमार बिन्नी ने उनके खिलाफ गोल मार्किट सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे गोल मार्किट क्षेत्र की जनता से लगातार जुड़े हैं और वे वहां पर केजरीवाल को चक्कर देंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में बिन्नी ने लक्ष्मी नगर सीट से कांग्रेस के असरदार नेता डा. अशोक वालिया को पटकनी दी थी। बिन्नी के भी भाजपा में शामिल होने की खबरें हैं। वे डा. हर्षवर्धन के करीबी बताए जाते हैं।
दिल्ली की राजनीति को लंबे समय से देख रहे वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष उप्रेती कहते हैं कि गोल मार्किट राजधानी की बेहद अहम विधान सभा सीट है। इस पर इस बार भी सबकी नजरें रहेंगी।
धीर भाजपा में जाएंगे
इस बीच, पिछली सरकार में स्पीकर एम.एस.धीर का भाजपा में शामिल होना तय मान जा रहा है। उनकी दिल्ली भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय से मुलाकात हो चुकी है। वे दक्षिण दिल्ली की जंगपुरा सीट से लड़ सकते हैं भाजपा की टिकट पर। वैसे कहा यह भी जा रहा है कि उन्हें अकाली दल भी टिकट देना चाहता है।
इस बीच, भले ही दिल्ली में सरकार बनाने के लाख दावे करे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, पर दिल्ली में सरकार भाजपा की ही बनेगी। एबीपी न्यूज-नीलसन के पहले ओपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना लेगी। बहरहाल, दिल्ली में किसी सरकार बनेगी,इसका फैसला तो मतदान और मतगणना के बाद ही होगा।













Click it and Unblock the Notifications