VIDEO: कनॉट प्‍लेस पर 'मर्सिडीज वाली टल्‍ली मैडम' का ड्रामा, भूल गईं कानून और तमीज

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्‍लेस में 'मर्सिडीज वाली मैडम' के सिर पर नशा इस कदर चढ़कर बोला कि उन्‍होंने बीच सड़क कई घंटो तक हंगामा काटा। इस हाईबोल्‍टेज ड्रामा का लोगों ने वीडियो बनायी जो अब वायरल हो गई है। नशे में मैडम और उनके एक फ्रेंड ने कानून को ताख पर रख दिया और बाप का 'रसूख' दिखाकर पुलिसवालों से भी बदसलूकी की।

सारा विवाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नं. 6 के बाहर से शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार युवती और युवक ने बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट की।

शराब के नशे धुत्त युवक और युवती ने पहले सड़क पर फिर थाने में और फिर अस्तपताल में न सिर्फ हंगामा बरपाया बल्कि दिल्ली पुलिस और अस्तपताल के डॉक्टर्स कर्मचारियों के साथ गाली गलौच भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक और युवती इतने नशे में थे कि वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे।

वीडियों में आप सुन सकते हैं कि किस तरह लड़की अपने पापा के रसूख का धौंस दे रही है। लड़की कहती है कि अगर मैं एक कॉल करुंगी तो तुम सब फंस जाओगे। दिल्ली पुलिस फ़िलहाल इस मामले में घायल लड़कों के बयान दर्ज़ कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज़ करने की तैयारी में है।

देखें वीडियो:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+