डॉक्टर की बेटी की शादी में बवाल काटने वाले DM शैलेश कुमार को अब टुडा का भी चार्ज, जानिए निलंबन की हकीकत

​अगरतला, 1 मई। उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा में डीएम डॉ. शैलेश कुमार यादव द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल के नाम पर डॉक्टर की बेटी की शादी में बवाल काटने ​के बाद उनकी ड्यूटी बढ़ गई है। अब इनके पास पश्चिम त्रिपुरा जिला कलेक्टर पद के साथ-साथ त्रिपुरा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (TUDA) का भी काम सौंपा गया है।

Recommended Video

    जानिए कौन हैं IAS शैलेश कुमार यादव जिन्होंने मैरिज हॉल में घुसकर दूल्हे और पंडित को पीटा
    टुडा के डायरेक्टर होंगे शैलेश यादव आईएएस

    टुडा के डायरेक्टर होंगे शैलेश यादव आईएएस

    वन इंडिया हिंदी से बातचीत में पश्चिम त्रिपुरा जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा बताया गया कि आईएएस शैलेश यादव को शादी में कार्रवाई करने वाली घटना के बाद अब उन्हें TUDA के डायरेक्टर पद की भी जिम्मेदारी दी गई है। निलंबन के संबंध में अभी तक कोई आदेश नहीं आए हैं।

     सोशल मीडिया पर डीएम शैलेश यादव सस्पेंड ट्रेंड में

    सोशल मीडिया पर डीएम शैलेश यादव सस्पेंड ट्रेंड में

    बता दें कि मैरिज हॉल में घुसकर दूल्हा, पंडित व शामिल में होने आए लोगों के खिलाफ अभद्र तरीके से कार्रवाई करने वाले आईएएस शैलेश यादव को निलं​बन की मांग को लेकर पांच विधायकों ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा और सोशल मीडिया यूजर्स तो अपनी पोस्ट में शैलेश यादव को सस्पेंड ही करवा रखा है, लेकिन उनके निलंबन पर अभी भी संशय बना हुआ है।

    उच्च स्तरीय कमेटी करेगी फैसला

    बता दें कि आईएएस शैलेश यादव के मामले में कार्रवाई का फैसला उच्च स्तरीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद होगी। न्यूज एजेंसी एएनएन से बातचीत में खुद डीएम शैलेश कुमार यादव ने कहा कि मैंने जो किया वे उसके साथ खड़े हैं। कोविड गाइडलाइन की पालना करवाना मेरा कर्तव्य है। मैंने उच्च-स्तरीय जांच समिति के समक्ष अपना बयान प्रस्तुत किया है।

    शादी करने बंगलौर से आया था दूल्हा

    शादी करने बंगलौर से आया था दूल्हा

    बता दें कि बंगलौर से दूल्हा चंद रिश्तेदार के साथ त्रिपुरा पहुंचा था। यहां पर जाने-माने डॉक्टर की बेटी से शादी थी। दुल्हन पक्ष की ओर से जिला प्रशासन से मैरिज हॉल के लिए अनुमति ली गई थी। रात को फेरों से एनवक्त पहले खुद डीएम शैलेश कुमार यादव पुलिस के साथ मैरिज हॉल में पहुंचे और पंडित के थप्पड़ मार दी। दूल्हा व अन्य मेहमानों को धक्का मारकर बाहर निकाल लिया।

    31 लोगों को किया गिरफ्तार

    डीएम के आदेश पर मैरिज हॉल से कई महिलाओं के साथ को गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में इन सभी लोगों को छोड़ दिया गया और देर रात शादी की शेष रस्में पूरी हुईं। मैरिज हॉल में डीएम की कार्रवाई के वीडियो मीडिया पर खूब वायरल हुए और डीएम को ट्रॉल भी किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+