ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, वेटिंग टिकट दूसरी ट्रेनों में भी मान्य हो सकती है
नयी दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करते है तो ये खबर आपके लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है। रेलवे ने वेटिंग टिकट कंफर्म न होने पर यात्रियों को बड़ी सुविधा देने का ऐलान किया है। रेलवे वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं होने वाले यात्रियों के लिए बैकअप ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है।

इस योजना के मुताबिक ट्रेन का वेटिंग टिकट कन्फर्म न होने पर भी यात्री अपने रूट की ही किसी दूसरी ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। उनकी वेटिंग टिकट ही मान्य होगा। वेटिंग टिकट पर आप उसी दिन या६ा कर सकते है जिस दिन का टिकट आपके पास है।
वेटिंग टिकट लेने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ न मिलने पर वैकल्पिक ट्रेन में यात्रा की सुविधा दिए जाने का प्रस्ताव अभी शुरूआती स्तर पर है। रेलवे में अक्सर ट्रेन की टिकट वेटिंग में चली जाती है। ऐसे में ओवरबुक ट्रेनों में जारी किए गए वेटिंग टिकटों को लेकर दूसरी ट्रेन में यात्रा की सुविधा दिए जाने पर विचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications