Most Daring IPS Officer: वो 10 दबंग आईपीएस अधिकारी, जिनसे अपराधी व नक्सली खाते हैं खौफ
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करके आईपीएस अधिकारी बनना जितना मुश्किल है उतना ही कठिन इस पद की जिम्मेदारी बखूबी निभाना है। तमाम चुनौतियों के बावजूद चुनिंदा IPS अधिकारी ऐसे भी हैं, जो दबंग अंदाज में ड्यूटी निभा रहे हैं।

आज हम आपको भारतीय पुलिस सेवा के ऐसे ही 10 आईपीएस अफसरों से मिलवा रहे हैं, जिनसे न केवल अपराधी बल्कि नक्सली, उग्रवादी और डकैत थर-थर कांपते हैं। ये आईपीएस अधिकारी हर किसी युवा के रोल मॉडल हैं।

1. आईपीएस अंकिता शर्मा (IPS Ankita Sharma)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी स्टेट बिजनेसमैन राकेश शर्मा व गृहिणी सविता शर्मा के घर 25 जून 1990 को जन्मी अंकिता शर्मा 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट पद पर हैं। बस्तर में नक्सल ऑपरेशन की कमान संभालने वाली वे पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं।

2. आईपीएस मृदुल कच्छावा (Mridul Kachawa IPS )
मृदुल कच्छावा वर्ष 2015 के राजस्थान कैडर के आईपीएस हैं। ये बीकानेर जिले के गंगाशहर निवासी हैं। 30 अगस्त 1989 को मृदुल कच्छावा साल 2014 में 216वीं रैंक पाकर आईपीएस बने। धौलपुर एसपी रहते हुए ये चंबल के बीहड़ में उतरे और 11 माह में 44 डकैत पकड़े। इनके ट्रांसफर के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे।

3.आईपीएस लिपि सिंह (IPS Lipi Singh)
बिहार कैडर की आईपीएस अफसर लिपि सिंह वो नाम जिसने बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार किया। प्रमोशन मिला और मुंगेर की एसपी बना दी गईं। लेकिन मुंगेर में दुर्गा पूजा के दौरान हुए गोलीकांड में बदनामी मिली। रविवार को डॉन पप्पू देव की कथित पुलिस हिरासत में मौत ने राजनेताओं को फिर से मौका दे दिया।

4. आईपीएस मनु महाराज (IPS Manu Maharaj)
2005 बैच के आईपीएस अधिकारी मनु महाराज ने पटना के एसएसपी समेत कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला है। मनु महाराज की एके-47 के साथ कार्रवाई के लिए जाते हुए तस्वीर भी काफी वायरल हुई थीं। बिहार के गया जिले में तैनाती के दौरान उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन को अंजाम दिया।

5. आईपीएस नवनीत सिकेरा ( ips navneet sikera )
1996 बैच के आईपीएस अधिकारी और यूपी पुलिस के आईजी नवनीत सिकेरा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। यूपी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में इनके किए गए कामों के बारे में आज भी लोग बात करते हैं। नवनीत सिकेरा की गितनी देश के सख्त और दबंग आईपीएस अधिकारियों में होती है। वेब सीरीज भौकाल इन्हीं की जीवनी पर आधारित है। ये यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी रहे हैं।

6. आईपीएस संजुक्ता पराशर ( ips sanjukta parashar )
आईपीएस संजुक्ता पराशर साल 2015 में असम के जोरहाट की एसपी के तौर पर असम के जंगलों में एके-47 थामे सीआरपीएफ के जवानों और कमांडों को लीड करती रहीं। अप्रैल 2015 में उनकी टीम ने सेना के काफिले पर हमले करने वाले उग्रवादियों की धरपकड़ की। उनके नेतृत्व में 16 उग्रवादियों को ढेर और 64 को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।

7. आईपीएस रूपा मुद्गिल ( Roopa D Moudgil IPS )
कर्नाटक में डेप्युटी इंस्पेक्टर जनरल (प्रीजन) के पद पर रहते हुए आईपीएस रूपा मुद्गिल ने राष्ट्रीय स्तर पर छा गईं। रूपा ने एआईएडीएमके की नेता वीके शशिकला को मिल रही विशेष सुविधाओं के खिलाफ आवाज उठाई। शशिकला तब बेंगलुरु की प्रपन्ना अग्रहरा सेंट्रल जेल में बंद थीं।

8. आईपीएस शिवदीप लांडे (ips shivdeep lande)
बिहार कैडर के आईपीएस ऑफिसर शिवदीप लांडे ने मगध महिला कॉलेज और पटना विमेंस कॉलेज की लड़कियों को अपना पर्सनल नंबर दे दिया और कहा कि जब भी कोई मनचला उन्हें छेड़ने के लिए कॉल करें तो उसकी कॉल को उनके नंबर पर डायवर्ट कर दें। लांडे के ऐसे प्रयासों से उनके नौ महीने के कार्यकाल में पटना का क्राइम रेट कम हो गया।

9. आईपीएस सोनिया नारंग ( ips sonia narang )
सोनिया नारंग 2002 बैच की कर्नाटक की चर्चित आईपीएस अधिकारी हैं। देवनगिरि की एसपी रहते हुए सोनिया एक नेता को थप्पड़ मार दिया था। कहा जाता है कि एक मामले में वो सीएम से भी भिड़ गईं थीं। आईपीएस सोनिया का नाम 16 करोड़ के खदान घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने सीएम के आरोपों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

10. आईपीएस सिमाला प्रसाद ( ips simala prasad )
आईपीएस अफसर सिमाला प्रसाद का जन्म 8 अक्टूबर 1980 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। सिमाला नक्सली क्षेत्र में अपने बेखौफ अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने फिल्मों में भी अभिनय किया है।
-
Jan Vishwas Bill: अब मेट्रो में सिगरेट पीना अपराध नहीं? क्या है जन विश्वास बिल, आपकी जिंदगी में क्या बदलेगा? -
उत्तर प्रदेश पीसीएस 2024 के परिणाम घोषित: 932 उम्मीदवारों का चयन -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल












Click it and Unblock the Notifications