'गैंग्स ऑफ दिल्ली': 7 महीने पहले हुई बाप की पिटाई का बदला लेने पहुंचा नाबालिग, सिर से सटाकर मारी गोली, Video

नई दिल्ली, 16 जुलाई: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर के बाहर बैठे एक युवक को पास से गोली मार दी गई। दिनदहाड़े हुए इस गोलीकांड को चार नाबालिगों ने अंजाम दिया, जो युवक पर गोली चलाकर फरार हो गए। पुलिस ने चारों नाबालिगों को पकड़ लिया है। साथ ही बताया कि उन्होंने युवक पर गोली क्यों चलाई?

नाबालिग ने युवक को पास से मारी गोली

नाबालिग ने युवक को पास से मारी गोली

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अपराध बढ़ता जा रहा है। अब यहां एक नाबालिग लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग कर दी। घटना एच -4 ब्लॉक जहांगीर पुरी की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि 4 नाबालिग लड़के एक साथ आ रहे हैं और पार्क के सामने घर के बाहर बैठे युवक के पास जाकर एक नाबालिग गोली चला देता है और फिर चारों वहां से भाग जाते हैं।

दाहिनी आंख में लगी गोली

दाहिनी आंख में लगी गोली

घटना शुक्रवार (15 जुलाई) शाम करीब सवा 5 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शख्स पर फायरिंग करने वाले चारों नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम जावेद बताया जा रहा है, जिसकी 36 साल उम्र है। उसकी दाहिनी आंख में गोली लगी है।

7 महीने के बाद पिता की पिटाई का बदला

7 महीने के बाद पिता की पिटाई का बदला

बताया जा रहा है कि नाबालिग ने शख्स पर आपसी रंजिश के चलते गोली मारी। 7 महीने पहले घायल युवक ने नाबालिग लड़के के पिता को पीटा था, जिसका बदला देने के लिए वो अपने दोस्तों के साथ आया था। नाबालिग लड़कें घायल युवक के जानकार थे। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही देसी तमंचा भी बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+