आम नहीं है आम आदमी पार्टी का दफ्तर, किराया सुनकर चौंक जाएंगे आप

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने आपको आम जनता से जोड़कर देखती है और खुद को आम आदमी की पार्टी बताती है, लेकिन आप के दफ्तर का किराया सुनकर आपकी ये धारणा बदल जाएंगी। जी हां आम आदमी पार्टी को दिल्ली में अपना नया दफ्तर मिल गया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने पटेलनगर में अपना नया दफ्तर लिया है। तीन मंजिला इस दफ्तर का किराया 3.5 लाख रुपए है। जी हां इस दफ्तर के लिए पार्टी को हर महीने साढ़े तीन लाख रुपए चुकाने होंगे।

aam admi party

पार्टी का ये नया ऑफिस सभी सुविधाओं से लैस है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी का पिछला दफ्तर कनॉट प्लेस स्थित हनुमान रोड में था, जिसका किराया बाजार कीमत पर था। लेकिन पड़ोसियों को होने वाली परेशानी के चलते आप को यह दफ्तर छोड़ना पड़ा।

दरअसल, पार्टी दफ्तार रोजाना लोगों का जमावड़ा होता था। इसके चलते पड़ोसियों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती थी। इसलिए पड़ोसियों ने पुलिस और कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया और पार्टी को अपना दफ्तर बदलना पड़ा। इसके बाद पार्टी ने एक मोटी रकम वाली बिल्डिंग किराये पर लेकर इसमें अपना ऑफिस बना रही है। इस आफिस का किराया साढे़ तीन लाख के करीब बताया जा रहा है। आप इसके किराये से अंदाजा लगा सकते हैं कि आप किस कदर ताकत झोंक दी है।

इस संबंध में आप सचिव पंकज गुप्ता का कहना है कि जगह की कमी के चलते नया दफ्तर खोला गया है। उनके मुताबिक आम आदमी पार्टी अब महज दिल्ली की पार्टी नहीं रह गई है। अब यह एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है, इसके लिए पार्टी को एक बड़े दफ्तर की जरूरत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+