तेजपाल की न्यायिक हिरासत दस दिनों के लिए बढ़ी

प्रशासन का कहना है कि तेजपाल को तब तक मुक्त नहीं किया जा सकता है जब तक कि सारी जांच प्रक्रिया पूरी न हो जाय। तेजपाल वास्को के पोर्ट टाउन की सादा सब जेल के 624 नंबर बैरक में हैं। तेजपाल ने क्रिसमस और न्यू ईयर जेल में ही बिताये।
एक समय एशिया के सबसे पावर फुल कम्यूनिकेटर कहे जाने वाले तेजपाल पर एक महिला पत्रकार के यौन शोषण करने का आरोप है। यह घटना गोवा के एक थिंकफेस्ट में हुई थी।
यौन शोषण के आरोप के बाद खुद ही तेजपाल ने अपने पद से छह महीने के लिए इस्तीफा दे दिया था लेकिन राज्य सरकार ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्यवाई की पहल की।












Click it and Unblock the Notifications