मोदी की तर्ज पर अब केजरीवाल भी करेंगे लोगों से 'मन की बात' 'Talk To AK' कैंपेन शुरु
नयी दिल्ली। यूं तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी पर निशाना साधने को कोई भी मौका नहीं छोड़ते है, लेकिन अब वहीं केजरीवाल पीएम की नकल करने से भी गुरेज नहीं करते। पीएम मोदी के मन की बात के तर्ज पर अब केजरीवाल भी लोगों से बात करने का मन बना चुके हैं। केजरीवाल ने पीएम के तर्ज पर जनता से सीधे जुड़ने के लिए 'Talk To AK' नाम से खास कैंपेन शुरू करने का फैसला किया है।

केजरीवाल का ये खास शो 17 जुलाई को सुबह 11 बजे लांच होगा, जिसमें केजरीवाल लाइव वीडियो के जरिए लोगों से बात करेंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस कार्यक्रम के तहत केजरीवाल हर महीने जनता से बात करेंगे। केजरीवाल एक खास वेबसाइट के जरिए लोगों से जुड़ेंगे। उनके इस शो के लिए वेबसाइड डिजाइन हो चुका है और 17 को लांच होगा।
अगर आप केजरीवाल से सवाल पूछना चाहते हैं तो आप फोन नंबर, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री से सवाल पूछ सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित करते हैं और हर बार किसी एक मुद्दे पर बात करते हैं। अब केजरीवाल उनकी नकल करने जा रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि लोग उनके इस कार्यक्रम को कितना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications