क्या दिल्ली मेट्रो के बारे में ये बातें जानते हैं आप?

नयी दिल्ली। दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो में तो आपने कईयों बार सवारी की होगी। कई बार आपकी मेट्रो छूटी भी होगी। सुबह ऑफिस टाइमिंग में मेट्रो में थक्के भी खाएं होंगे।

दिल्ली की अगल-अगल लाइनों के बारे में भी आपको जानकारी होगी, लेकिन जो हम आज आपको बताने जा रहे हैं यकीनन उसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। जी हां हम आपको दिल्ली मेट्रो के बारे में ऐसे रोचक तथ्यों से रुबरु करवाने जा रहे हैं जिसके बारे में इससे पहले आपको जानकारी नहीं होगीे।

तो स्लाइड चेंज करिए और जानिए दिल्ली मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य...

पंक्चुअलिटी में बनाया रिकॉर्ड

पंक्चुअलिटी में बनाया रिकॉर्ड

भारत में ट्रेनों को 2-4 घंटे लेट होना आम बात है। भारतीय ट्रेन अपनी लेट-लतीफी के लिए जानी-जाती है, लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि दिल्ली मेट्रो ने पंक्चुअलिटी में अपने रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में दिल्ली मेट्रो 99.7 फीसदी तक ऑन टाइम रही है।

रोजाना ढोती है 5 लाख यात्री

रोजाना ढोती है 5 लाख यात्री

क्या आप जानते हैं कि मेट्रो का सबसे गहरा प्वाइंट कहां है? अगर नहीं तो हम बताते है। मेट्रो का सबसे गहरा प्वाइंट राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के नीचे है। ये 45 मीचर नीचे है। यहां से एयरपोर्ट एक्समेट्रो चलती है।

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

यूएन ने डीएमआरसी को ऐसे पहले मेट्रो के रूप में सर्टिफाई किया है जिसे ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में कमी के लिए कार्बन क्रेडिट प्रदान किया गया है।

दुनिया का दूसरा सबसे मशहूर मेट्रो

दुनिया का दूसरा सबसे मशहूर मेट्रो

साल 2014 में दिल्ली मेट्रो ने नया रिकॉर्कोड कायम किया। ये रिकॉर्ड है दुनिया के प्रसिद्ध मेट्रो सिस्टम का। जी हां दिल्ली मेट्रो दुनिया में सबसे प्रसिद्ध मेट्रो सिस्टम में दूसरे नबंर पर है, जबकि पहली स्थान न्यूयॉर्क मेट्रो के पास है।

कब उठाए सबसे ज्यादा यात्री?

कब उठाए सबसे ज्यादा यात्री?

आपको जानकार ताज्जुव होगा कि पिछले साल 4 अगस्त 2014 को दिल्ली मेट्रो ने अपने अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा यात्रियों को ढ़ाया। उस दिन मेट्रो में 27.1 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी।

किसके नाम पर रखा गया राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का नाम

किसके नाम पर रखा गया राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का नाम

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का नाम सुकर आपको लग रहा होगी कि इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया होगा, लेकिन आपको बता दें कि ये गलत है। राजीव चौक का नाम राजीव गोस्वामी के नाम पर रखा गया है। जिन्होंने मंडल कमिशन द्वारा लाए गए नौकरी में आरक्षण के खिलाफ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

मेट्रो स्टेशनों पर लगे सभी एस्केलटरों में 'साड़ी गार्ड' लगे होते हैं। ‌इनकी मदद से साड़ी को इनमें फंसने से रोका जा सकता है।

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

दिल्ली मेट्रो के किसी भी मेट्रो स्टेशन के भीतर डस्टबीन नहीं है। बावजूद इसके सभी स्टेशन आपको चमचमाते मिलेंगे।

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

क्या आप जानते है कि दिल्ली मेट्रो में बजने वाली उद्घोषणाओं की आवाज किनकी है? हम आपको बताते हैं। ये आवाजें अपने जमाने के मशहूर दूरदर्शन के एंकरों की आवाजें हैं। अंग्रेजी में ‌रिनी सीमॉन नाम की उद्घोषक और हिंदी में शम्मी नारंग की आवाज आप सुनते हैं।

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

दिल्ली मेट्रो न केवल आपका समय बचाता है बल्कि आपको बता दें कि ये पर्यावरण का भी खास ख्याल रखता है। पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने पूरे ब्लू लाइन पर बारिश के पानी का संरक्षण करने के लिए सिस्टम बनाया हुआ है।

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्य

2009 से दिल्ली मेट्रो में कोई किराया नहीं बढ़ाया है, लेकिन इसके बावजूद भी वह मुनाफा कमा रही है। जबकि इसका ऑपरेशन कॉस्ट लगातार बढ़ता जा रहा है। 2011 में इसका लाभ 767.66 करोड़ था जो 2014 में बढ़कर 1062.48 करोड़ हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+