Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डेटिंग ऐप के एक नए दोस्त के घर रात में रुकी थी श्रद्धा, इसलिए गुस्साए आफताब ने कर दी हत्या: पुलिस

पुलिस ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया कि डेटिंग ऐप के एक नए दोस्त के घर श्रृद्धा रात में रुकी थी, जिससे गुस्साए आफताब ने उसकी हत्‍या कर दी।

Shraddha

Shraddha murder case: दिल्‍ली में पिछले दिनों दिल दहला देने वाली श्रद्धा वाकर हत्याकांड की चर्चा देश ही नहीं दुनिया भर में हुई। अपने लिव इन पार्टनर श्रृद्धा की हत्‍या कर उसके शरीर के 24 टुकड़े करने वाले आफताब पूनावाला के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस ने 6,629 पन्नों की प्रारंभिक चार्जशीट मंगलवार को दाखिल कर दी है। श्रद्धा वाकर हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल करने से पहले पुलिस ने 150 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। चार्जशीट में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया श्रृद्धा की हत्‍या वाले दिन क्‍या हुआ था।

इसलिए गुस्साए आफताब ने कर दी हत्या

पुलिस ने चार्जशीट में बताया की हत्‍या वाले दिन श्रृद्धा एक महीने पहले डेटिंग ऐप पर मिले अपने गुरुगा्म के दोस्‍त से मिलने गई थी और रात वहीं रुक गई थी। इसके बाद महरौली वाले किराए के घर लौट कर आई थी। दोस्‍त से मिलने जाना आफताब को गवारा नहीं हुआ वो आग-बबूला हो गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बहस हुई। जिसके बाद आफताब ने लिव इन पार्टनर श्रृद्धा की हत्‍या कर दी। 28 वर्षीय आफताब पूनावाला और 27 साल की श्रद्धा ने 17 मई, 2022 को अपने पहली बार मिलने की सालगिरह मनाई थी।

श्रृद्धा के शरीर के टुकड़े अधिकतर महरौली छतरपुर के जंगलों में फेंके थे

आफताब ने हत्‍या करने के बाद श्रृद्धा का शव को आरी से और चाकू से काटकर 35 टुकड़े कर दिया और उसके शरीर के टुकड़ों को कई महीनों तक फ्रिज में रखा और धीरे-धीरे करके उन टुकड़ों को गुरुग्राम, महरौली, और महाराष्‍ट्र के जंगलों में ले जाकर ठिकाने लगाया था। श्रृद्धा के शरीर के काटे गए टुकड़े अधिकतर महरौली छतरपुर के जंगलों में फेंके थे।

आफताब की दो हफ्ते के लिए बढ़ाई गई न्‍यायिक हिरासत

पुलिस ने आफताब को मुख्‍य आरोली बनाया है, चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद अदालत ने आफताब की न्‍यायिक हिरासत दो सप्‍तााह के लिए और बढ़ा दी है। आफताब को वीडियो कान्‍फ्रेसिंग के जरिए आदलत में पेदश किया। अदालत 7 फरवरी को पुलिस की फाइनल रिपोर्ट पर विचार करेगी तब आफताब को पुलिस अदालत के सामने ले जाकर पेश करेगी।


पुलिस के सामने आफताब ने कबूला है अपना गुनाह

12 नवंबर 2022 को आफताब को पुलिस ने अरेस्‍ट किया था। पुलिस ने दावा किया है कि आफताब पुनावाला ने ये बात कबूली है कि उसकने अपनी प्रेमिका श्रृद्धा की हत्‍या की और उसके बाद उसके शव के टुकड़े कई जगहों पर जंगलों में फेंके थे। पुलिस ने इस केस जांच के लिए 9 टीमें बनाई है। डीसीपी दिल्‍ली साउथ के प्रतिनिधित्‍व में एसआईटी का भी गठन किया या है जो इस मामले की जांच कर रही है।

दोनों के बीच का प्‍यार का जुनून कम हो गया था

लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला पर हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया गया। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार आफताब जिस पर आपराधिक साजिश का आरोप नहीं लगाया गया है, उसी ने श्रद्धा की हत्या की थी क्योंकि दोनों के बीच का प्‍यार का जुनून कम हो गया था और आफताब उससे छुटकारा पाना चाहता था, इसलिए उसकी निर्दयता से हत्‍या कर दी।चार्जशीट में पुलिस ने लगाए ये आरोप

Recommended Video

    Aftab Sharaddha Case | मौत से पहले सुकून तलाशने निकली थी श्रद्धा, लौटी तो मौत मिली | वनइंडिया हिंदी
    • आफताब पूनावाला ने अपने लिव-इन पार्टनर के शरीर के 18-24 टुकड़ों में काट कर उसे महीनों तक रेफ्रिजरेटर में रखा और एक-एक करके उसे दिल्‍ली और उसके आस-पास के इलाकों में फेंका
    • आफताब पर घिनौने कृत्य को अंजाम देने के लिए सबूतों को नष्ट करने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 201 को लगाई है
    • रिपोर्ट में शरीर के 18 टुकड़े जो बरामद हुए उसका जो फोरेंसिक और अन्‍य जो टेस्‍ट हुए उसमें श्रद्धा के होने की पुष्टि की गई, यानी वो शरीर के टुकड़े श्रृद्धा के ही थे। वहीं डीएनए और माइटोकॉन्ड्रियल टेस्‍ट ने हत्या की गई महिला को लापता श्रद्धा होने की पुष्टि की है।
    • पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार कम्‍युनिकेशन पैटर्न में विसंगतियां मिली, जो आफताब की मिलीभगत का संकेत देती थीं। श्रद्धा के लापता होने के बाद दो व्यक्तियों के बजाए एक व्‍यक्ति के लिएऑनलाइन फूड आर्डर परिवर्तन के अलावा , Google स्थान , सीसीटीवी फुटेज, कॉल स्थान और अन्य टेक्‍निकल डिटेल दिया गया। व्‍याइस लेबल एनालि‍सेस टेस्‍ट ने भी श्रद्धा की कुछ टेलीफोनिक रिकॉर्डिंग में आफताब की आवाज की पुष्टि की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+