भाजपा के अभियान से जुड़ी शाजिया ने भेजा केजरीवाल को न्यौता
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के भियान के साथ जुड़ चुकी पूर्व नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शाजिया इल्मी जल्द ही आपको दिल्ली में झाड़ू लगाती दिख जाएंगी। शाजिया भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी है। वो इस अभियान की शुरुआत कनॉट प्लेस से करेंगी।
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ओर से स्वच्छ भारत अभियान की एंबेसडर बनाई गईं शाजिया ने इस भियान की शुरुआत के साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को भी इसके लिए न्यौता भेजा है। शाजिया ने कहा है कि कचरा बीनने वाले लोगों और महिलाओं के साथ ही समाज के सभी वर्गों को इस भियान से जुड़ना चाहिए।
शाजिया ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी जुड़ने का न्यौता दिया है। शाजिया ने इस भियान से जुड़े एक ट्वीट में लिखा है कि पालिका बाजार के गेट नंबर एक पर पहुंचकर कचरा बीनने वालों और सफाई कर्मचारियों की मदद करें। उन्होंने आगे लिखा कि इस भियान में सांसद मीनक्षी लेखी और विधायक अरविंद केजरीवाल का विशेष स्वागत।