सेक्स स्कैंडल केस: संदीप कुमार हुए गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी
नई दिल्ली। दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के सेक्स सीडी का मामला अब बलात्कार तक पहुंच गया है। शनिवार को संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और आज उसकी कोर्ट में पेशी होनी है।

आपको बता दें कि संदीप कुमार ने डीसीपी के ऑफिस जाकर सरेंडर की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं सीडी में दिख रही महिला ने आरोप लगाया है कि संदीप कुमार ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशे की दवा मिलाकर दी और उसके बाद यौन शोषण किया।
स्पेशल टीम कर रही है सबूतों की जांच
क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी रवींद्र यादव ने इस केस की जांच का जिम्मा एक विशेष टीम को दिया है। इस टीम का नेतृत्व एक डीसीपी कर रहे हैं। वहीं पुलिस सीडी की जांच की बात कर रही है। पुलिस उन सभी फोटोग्राफ और वीडियो की जांच करेगी, जिसमें संदीप कुमार महिलाओं के साथ अंतरंग पलों में नजर आ रहे हैं। सीडी की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।
सामने आई महिला और लगाया गंभीर आरोप
सीडी में दिख रही महिला सामने आई है और उसने सुल्तापुरी थाने में संदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वीडियो बन रहा है।
अपने आरोपों में महिला ने कहा कि संंदीप ने उसे नौकरी का झांसा देने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर शोषण किया। महिला ने बताया कि घटना करीब एक साल पहले की है। महिला ने ये भी कहा है कि वह राशन कार्ड बनावाने के लिए उनके पास गई थी।












Click it and Unblock the Notifications