मोदी के बयान पर रामदेव बोले देवालय-शौचालय दोनों देश की जरुरत

मोदी के देवालय से पहले शौचालय वाले ब यान पर उठे बवाल पर बाबा ने मोदी का समर्थन करते हुए कहा है कि कुछ लोग बिना किसी आधार के उनके बयान की निंदा कर रहे हैं। जबकि सच्चाई ये है कि देश में शौचालय और देवालय दोनों जरूरी हैं। मंदिर हमारी संस्कृति हैं और शौचालय एक अहम आवश्यकता है।
मोदी का समर्थन करते हुए बाबा ने एकबार फिर ये दोहराते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव भारतीय राजनीति में नया इतिहास रचेंगे। मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटे हासिल होगी। जबकि कांग्रेस नीत संप्रग 100 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications